Sainik School Admission 2025: सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित AISSEE 2025 परीक्षा का परिणाम अब आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्र और उनके अभिभावक अब आसानी से अपना परिणाम देख सकते है। इसके लिए आपको नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट exam.nta.ac.in/AISSEE पर जाना होगा। इस वर्ष 5 अप्रैल 2025 को देशभर से लाखों बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा सैनिक स्कूलों में कक्षा VI और कक्षा IX में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
Sainik School Seat Matrix: किस सैनिक स्कूल में कितनी सीटें
स्कूल का नाम और राज्य | लड़कियों के लिए सीटें | लड़कों के लिए सीटें | कुल सीटें |
---|---|---|---|
सैनिक स्कूल कलिकिरी, आंध्र प्रदेश | 10 | 95 | 105 |
सैनिक स्कूल कोरुकोंडा, आंध्र प्रदेश | 10 | 83 | 93 |
सैनिक स्कूल ईस्ट सियांग, आंध्र प्रदेश | 10 | 80 | 90 |
सैनिक स्कूल गोलपाड़ा, असम | 10 | 70 | 80 |
सैनिक स्कूल गोपालगंज, बिहार | 10 | 70 | 80 |
सैनिक स्कूल नालंदा, बिहार | 10 | 75 | 85 |
सैनिक स्कूल अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ | 10 | 90 | 100 |
सैनिक स्कूल बालाचांदी, गुजरात | 10 | 84 | 94 |
सैनिक स्कूल कुंजपुरा, हरियाणा | 10 | 80 | 90 |
सैनिक स्कूल रेवाड़ी, हरियाणा | 10 | 65 | 75 |
सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा, हिमाचल प्रदेश | 10 | 82 | 92 |
सैनिक स्कूल नगरोटा, जम्मू कश्मीर | 10 | 65 | 75 |
सैनिक स्कूल तिलैया, झारखंड | 16 | 144 | 160 |
सैनिक स्कूल बीजापुर, कर्नाटक | 12 | 108 | 120 |
सैनिक स्कूल कोडागू, कर्नाटक | 10 | 90 | 100 |
सैनिक स्कूल काझाकूटम, केरल | 10 | 74 | 84 |
सैनिक स्कूल रीवा, मध्य प्रदेश | 12 | 108 | 120 |
सैनिक स्कूल चंद्रपुर, महाराष्ट्र | 10 | 95 | 105 |
सैनिक स्कूल सतारा, महाराष्ट्र | 12 | 108 | 120 |
सैनिक स्कूल इम्फाल, मणिपुर | 10 | 90 | 100 |
सैनिक स्कूल छिंगछिप, मिजोरम | 10 | 60 | 70 |
सैनिक स्कूल पुंगलवा, नगालैंड | 12 | 108 | 120 |
सैनिक स्कूल भुवनेश्वर, ओडिशा | 11 | 103 | 114 |
सैनिक स्कूल सम्बलपुर, ओडिशा | 10 | 70 | 80 |
सैनिक स्कूल कपूरथला, पंजाब | 12 | 108 | 120 |
सैनिक स्कूल चित्तौरगढ़, राजस्थान | 11 | 100 | 111 |
सैनिक स्कूल झुंझुनू, राजस्थान | 10 | 70 | 80 |
सैनिक स्कूल अमरावतीनगर, तमिलनाडु | 10 | 76 | 86 |
सैनिक स्कूल झांसी, उत्तर प्रदेश | 10 | 61 | 71 |
सैनिक स्कूल मैनपुरी, उत्तर प्रदेश | 10 | 80 | 90 |
सैनिक स्कूल अमेठी, उत्तर प्रदेश | 10 | 80 | 90 |
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, उत्तराखंड | 10 | 60 | 70 |
सैनिक स्कूल पुरुलिया, पश्चिम बंगाल | 11 | 97 | 108 |
Sainik School Admission 2025 Result Check
AISSEE परीक्षा का स्कोरकार्ड अब ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले exams.nta.ac.in/AISSEE वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर “AISSEE 2025 Score Card” या “Login” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।
AISSEE आंसर-की भी हुई जारी
परिणाम घोषित होने से पहले, एनटीए ने परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी, जिससे उम्मीदवारों को अपने उत्तर जांचने में मदद मिली। यदि आप अभी भी उत्तर कुंजी देखना चाहते हैं, तो आप वेबसाइट पर जाकर इसे पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।
- exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं।
- “Final Answer Key” के लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे जांचें और डाउनलोड करके सेव कर लें।
परीक्षा का पैटर्न और कटऑफ जानकारी
- कक्षा 6 की परीक्षा के लिए कुल 150 मिनट और
- कक्षा 9 के लिए 180 मिनट का समय निर्धारित था।
- परीक्षा में कुल 125 मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे गए, जिनका कुल मूल्यांकन 300 अंकों का था।
- खास बात यह रही कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।
- पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 25% और कुल मिलाकर 40% अंक जरूरी हैं।