RIMS MBBS Admission 2025: नीट 2025 का रिजल्ट आ गया है और अब छात्र अपने पसंदीदा सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं। हालाँकि, कभी-कभी रैंकिंग बहुत अच्छी नहीं होती, जिससे कुछ छात्र निराश हो जाते हैं। ऐसे में सबसे बेहतर विकल्प झारखंड की राजधानी रांची स्थित रांची का राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) है, जहां कम रैंक और कम फीस में भी MBBS में एडमिशन मिल सकता है।
RIMS MBBS Admission 2025 की खास बातें
विवरण | जानकारी |
---|---|
कॉलेज का नाम | राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS), रांची |
कोर्स | MBBS |
सालाना फीस | ₹27,000 लगभग |
सीटें | 85% राज्य कोटा, 15% AIQ (All India Quota) |
काउंसलिंग प्रक्रिया | राज्य व ऑल इंडिया काउंसलिंग के माध्यम से |
आधिकारिक वेबसाइट | rimsranchi.ac.in |
RIMS Ranchi MBBS में एडमिशन के लिए कितनी रैंक चाहिए?
एडमिशन एक्सपर्ट एसएस सिंह के अनुसार, अगर आप सामान्य वर्ग से हैं और झारखंड में रहते हैं तो आपकी रैंक 4800 से 10000 के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए रैंक में थोड़ा कम हो सकता है।
NEET 2025 अनुमानित रैंक कट-ऑफ (RIMS Ranchi के लिए)
श्रेणी | अपेक्षित रैंक रेंज |
---|---|
General (State Quota) | 4800 – 10000 |
OBC | 10000 – 20000 |
SC/ST | 30000 – 56000 |
All India Quota (AIQ) | 3000 – 5000 |
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फीस आम तौर पर कम होती है, लेकिन RIMS Ranchi की MBBS फीस मात्र ₹27,000 प्रति वर्ष है। ये फीस इसे देश के सबसे किफायती मेडिकल कॉलेजों में से एक बनाती है। इसके अलावा, छात्रों को आवास की सुविधा भी मिलती है।
RIMS से पढ़ चुके हैं ये फेमस डॉक्टर
RIMS से पढ़ाई कर चुके कई नामी डॉक्टर आज झारखंड के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत हैं:
- डॉ. शोभा चक्रवर्ती – वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ (अब दिवंगत)
- डॉ. करुणा शाहदेव – लोकप्रिय स्त्री रोग विशेषज्ञ, रांची
- डॉ. उमेश प्रसाद – हृदय रोग विशेषज्ञ
- डॉ. सत्येंद्र कुमार – न्यूरोसर्जन
इन सभी डॉक्टरों ने RIMS से अपनी पढ़ाई पूरी की और आज झारखंड के हेल्थ सेक्टर में बड़ा नाम बना चुके हैं।
RIMS Ranchi में एडमिशन की प्रक्रिया
- NEET परीक्षा पास करें
- राज्य या ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग में भाग लें
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट अलॉटमेंट के बाद एडमिशन
- कॉलेज द्वारा हॉस्टल सुविधा दी जाती है
Can u pls tell me the rank range for SC category student to take the admission in Veterinary college for 2025-26