RBSE 10th Toppers List 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 28 मई 2025 को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया है। जो छात्र इस वर्ष परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइटों जैसे rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। कुल अंकों में से न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक भी आवश्यक हैं। 2025 के परिणामों में सफल छात्रों की कुल संख्या 90.60% थी। इस वर्ष बाड़मेर की वंदना चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में टॉप किया। उन्होंने 600 में से 597 अंक प्राप्त किये हैं और उनका कुल प्रतिशत 99.50% है। खास बात यह है कि वंदना ने अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित जैसे चार प्रमुख विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने हिंदी में 98 और संस्कृत में 99 अंक प्राप्त किये।
RBSE 10th Toppers List 2025
नाम | पासिंग प्रतिशत |
---|---|
वंदना चौधरी | 99.50% |
प्रियांशु शर्मा | 99.17% |
खुशबू सैनी | 97.17% |
जयेश सैनी | 98.81% |
यशिता कुमावत | 97.83% |
राजस्थान सरकार हर साल टॉप करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के रूप में नकद पुरस्कार, लैपटॉप, ट्रॉफी और छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इस बार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 300,000 रुपये तक की राशि मिलने की उम्मीद है। ये पुरस्कार छात्रों को उनके भविष्य के अध्ययन में मदद करेंगे।
RBSE 10th रिजल्ट ऐसे करें चेक
छात्र अपना परिणाम नीचे बताए गए आसान तरीकों से देख सकते हैं:
- rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- “RBSE 10th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर “Submit” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।