NEET UG 2025 Cut Off: इस साल देशभर से लाखों छात्रों ने नीट यूजी 2025 परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद सभी को परिणाम का इंतजार है। इसी बीच नेशनल टेस्टिंग अथॉरिटी (NTA) ने 2 जून 2025 को आंसर शीट जारी कर दी है। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 5 जून तक का समय दिया गया है, जिसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
कब आएगा NEET UG 2025 का रिजल्ट?
एनटीए ने पहले ही साफ कर दिया है कि NEET UG 2025 का परिणाम 14 जून 2025 को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट को अंतिम रूप देने से पहले विशेषज्ञों की टीम ने आंसर की पर दर्ज आपत्तियों को चेक किया है। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उन प्रश्नों में बोनस अंक दिए जाएंगे। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद रिजल्ट को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
इस बार कितनी रह सकती है NEET UG 2025 Cut Off?
NEET परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है। विशेषज्ञों के अनुसार इस साल की संभावित कट-ऑफ कुछ इस प्रकार रह सकती है:
- जनरल और EWS वर्ग: 720 से 162 अंक
- PwD वर्ग: 161 से 144 अंक
- SC/ST वर्ग: 161 से 127 अंक
महिला उम्मीदवारों को कुछ मामलों में कट-ऑफ में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है, जिससे उनके चयनित होने की संभावना बढ़ सकती है।
NEET UG 2025 रिजल्ट कैसे चेक करे?
जब रिजल्ट जारी हो जाएगा, तो अभ्यर्थी निम्नलिखित तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोर कार्ड दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
परीक्षा, आंसर की और आपत्ति प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें 14 जून पर टिकी हैं। यह उन लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा, जो डॉक्टर बनने का सपना लेकर NEET परीक्षा में शामिल हुए थे।