NIOS 10th Result 2025: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) इस महीने कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NIOS 10वीं रिजल्ट 2025 जल्द ही घोषित किया जाएगा। इससे पहले NIOS ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 16 जून 2026 को घोषित किया था, इसलिए 10वीं कक्षा का परिणाम भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 जारी करेगा। छात्र आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
- मार्कशीट में छात्र का नाम, जन्मतिथि और विषयवार अंक जरूर जांचें।
- पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
- कम-से-कम 5 विषयों में यह अंक आवश्यक हैं।
- रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप और SMS के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।
NIOS 10th Result 2025 चेक करने की प्रक्रिया:
सबसे पहले एनआईओएस के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल results.nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध NIOS 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना इनरोलमेंट नंबर और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
- अंत में मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
एनआईओएस मार्कशीट में क्या जानकारी होगी?
- छात्र का नाम
- जन्म तिथि
- रोल नंबर
- परीक्षा वर्ष और विषयवार प्राप्त अंक
छात्र अपनी मार्कशीट को डिजिलॉकर (DigiLocker) ऐप पर भी वेरिफाई कर सकते हैं, जो डिजिटल रूप में प्रमाणित होती है।