नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून को जारी किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में लगभग 350 अंक हासिल किए हैं, उनके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इस स्कोर पर सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश की संभावना क्या है। आइए जानते हैं विस्तार से।
350 मार्क्स पर ऑल इंडिया रैंक कितनी हो सकती है?
NEET 2025 में 350 अंक लाने वाले अभ्यर्थियों की रैंक 2.9 लाख से 3.7 लाख के बीच रही है। जैसे:
अंक (Marks) | रैंक (AIR) |
---|---|
360 | 2,90,000 |
348 | 3,20,489 |
328 | 3,69,201 |
325 | 3,77,514 |
15% ऑल इंडिया कोटा में MBBS के चांस?
350 अंकों पर ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट पाना लगभग असंभव है, खासकर सामान्य श्रेणी और अन्य वर्ग के छात्रों के लिए। हालाँकि, 85% के राज्य कोटे के साथ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गोवा आदि जैसे कुछ राज्यों में अंतिम राउंड में राज्य सरकार की सीटें मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
50 अंकों पर कौन-कौन से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है?
प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी कॉलेजों में 350 स्कोर पर एमबीबीएस सीट मिलने की संभावना अच्छी है। कुछ कॉलेजों की क्लोजिंग रैंक नीचे दी गई है:
कॉलेज का नाम | स्थान | क्लोजिंग रैंक |
---|---|---|
श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज | तुमकुर | 2,93,210 |
भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज | पुणे | 2,99,733 |
श्री रामचंद्र मेडिकल कॉलेज | चेन्नई | 3,13,535 |
अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन | कोच्चि | 3,34,961 |
डॉ. डी वाय पाटिल मेडिकल कॉलेज | कोल्हापुर | 3,45,660 |
येनेपोया मेडिकल कॉलेज | मैंगलोर | 3,52,756 |
श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज | तुमकुर | 3,65,036 |
राजा राजेश्वरी मेडिकल कॉलेज | बेंगलुरु | 3,74,370 |
अन्य कोर्सेज जो 350 मार्क्स पर मिल सकते हैं
यदि एमबीबीएस संभव नहीं हो तो NEET स्कोर के माध्यम से कुछ और मेडिकल कोर्सेज में भी दाखिला लिया जा सकता है, जैसे:
- BDS (डेंटल)
- BAMS (आयुर्वेद)
- BUMS (यूनानी)
- BVSc (वेटरनरी)
- B.Sc Nursing
इन सभी कोर्सेज में भी अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए 350 अंक पर्याप्त हो सकते हैं।
देश में इस साल नीट यूजी 2025 के लिए 22.09 लाख छात्र NEET UG 2025 परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 12.36 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए। लेकिन कुल मेडिकल सीटें केवल 1,18,190 हैं। ऐसे मामले में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है। तमिलनाडु जैसे राज्यों में काउंसलिंग पहले ही शुरू हो चुके हैं, जबकि अन्य राज्यों और जबकि अन्य राज्यों व MCC की काउंसलिंग शेड्यूल जल्द जारी होने वाला है।