MBBS Admission 2025: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले ज़्यादातर छात्र इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए सबसे सस्ती जगह कौन सी है। अगर आपने 2025 के लिए NEET UG परीक्षा पास कर ली है या भविष्य में इसे पास करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ज़रूरी है।
हर साल लाखों छात्र प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट पाने के लिए NEET परीक्षा देते हैं। निजी मेडिकल कॉलेजों की ज्यादा फीस को देखते हुए, ऐसी स्थिति में ज़्यादातर छात्र प्रतिष्ठित और किफ़ायती सरकारी कॉलेज में दाखिला लेने का सपना देखते हैं।
AIIMS Delhi Admission 2025
जब भारत के सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज की बात आती है, तो एम्स दिल्ली इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। यह कॉलेज न केवल अपनी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए बल्कि अपनी बेहद कम फीस के लिए भी पूरे देश में जाना जाता है। मेडिकल कोर्स की कुल फीस 6,000 रुपये से भी कम है, जिसमें ट्यूशन, आवास और अन्य ज़रूरी खर्च शामिल हैं। यह जानकारी एम्स दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस से ली गई है।
MBBS Admission 2025 AIIMS Delhi Fees
NEET परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए AIIMS Delhi एक बेहतरीन विकल्प है। यह कॉलेज 2024 के लिए NIRF रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों की सूची में भी टॉप पर है। यदि आप एम्स दिल्ली में एडमिशन पर विचार कर रहे हैं, तो आपको NEET UG परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना होगा, क्योंकि एडमिशन के लिए कटऑफ बहुत अधिक है।
शैक्षणिक शुल्क | राशि (रुपये में) | हॉस्टल एवं अन्य शुल्क | राशि (रुपये में) |
---|---|---|---|
पंजीकरण शुल्क | ₹25 | हॉस्टल रेंट* | ₹990 |
कॉशन मनी | ₹100 | जिमखाना शुल्क | ₹220 |
ट्यूशन शुल्क | ₹1350 | पॉट फाउंड | ₹1320 |
प्रयोगशाला शुल्क | ₹90 | बिजली शुल्क | ₹198 |
छात्र संघ शुल्क | ₹63 | मेस सिक्योरिटी (रिफंडेबल) | ₹500 |
हॉस्टल सिक्योरिटी (रिफंडेबल) | ₹1000 | ||
कुल शैक्षणिक शुल्क | ₹1628 | कुल हॉस्टल एवं अन्य शुल्क | ₹4228 |
इस वर्ष की NEET UG परीक्षा 4 मई, 2025 को आयोजित की गई थी, और उम्मीदवार अब अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जैसे-जैसे परिणाम की तारीख नजदीक आ रही है, छात्रों में कॉलेज और इसकी ट्यूशन फीस के बारे में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।
अगर आप कम फीस में MBBS करना चाहते हैं, तो AIIMS Delhi आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। कम खर्च, बेहतरीन शिक्षा और देशभर में मान्यता—ये तीनों चीजें इस कॉलेज को खास बनाती हैं। अब आपको सिर्फ नीट में अच्छी रैंक लाने की जरूरत है, ताकि आपका सपना MBBS डॉक्टर बनने का पूरा हो सके।