JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करे मार्कशीट

JAC 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम आज, 27 मई 2025 को घोषित किया गया। लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्र अब अपना रिजल्ट देख सकते है। परिणाम आज दोपहर 12:20 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया।

झारखंड के शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और परिणाम की आधिकारिक घोषणा की। उनके साथ शिक्षा मंत्री और परिषद के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। परिणाम जारी हो गया अब छात्र वेबसाइट पर उसे चेक कर सकते है।

JAC 10th Result 2025 कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

परिणाम छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर चेक कर सकते है:

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com

छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकते है।

JAC 10th Result 2025 रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  • बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं – jacresults.com
  • “JAC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल कोड और रोल नंबर भरें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा – डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें

कब हुई थी परीक्षा?

झारखंड राज्य बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक था। लगभग 4.33 लाख विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।

पिछली बार कैसा रहा था प्रदर्शन?

2024 में झारखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया था, जिसमें 90.39% छात्र पास हुए थे। इस बार भी छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे।

JAC 10th Topper 2024 : झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट

  • श्रेया सोनगिरी – 490
  • सौरभ कुमार पॉल – 489
  • दीक्षा भारती – 488
  • दीप मित्रा – 488
  • मनीष सिंह – 487

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर पर ऐसे देखें

झारखंड बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट अब डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। छात्र अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर की मदद से आसानी से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  • अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करने के बाद ‘Issued Documents’ वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां से ‘Jharkhand Academic Council’ चुनें।
  • अब आपको रोल नंबर और पासिंग ईयर जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • जानकारी भरने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: अगर 10वीं में फेल हो जाएं तो क्या करें?

अगर किसी छात्र को 10वीं झारखंड बोर्ड के रिजल्ट में किसी एक या दो विषय में 33% से कम अंक मिले हैं और वह फेल हो गया है, तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। जेएसी एक सप्लीमेंट्री यानी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है, जिससे छात्र उन विषयों को दोबारा पास कर सकते हैं और अपना एक साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

सप्लीमेंट्री परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए होती है जो कुछ विषयों में परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाते। इस परीक्षा के माध्यम से वे केवल उन्हीं विषयों में पुनः शामिल हो सकते हैं जिनमें वे अनुत्तीर्ण हुए थे, तथा पूरी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं।

सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी?

कक्षा 10 के लिए झारखंड राज्य बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित होने वाली है। पिछले साल यह परीक्षा 9 से 13 जुलाई के बीच हुई थी।

  • अपने स्कूल के माध्यम से सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, जो पिछली बार प्रति विषय 200-300 रुपये था।
  • अधिक जानकारी और तिथि के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जा सकते हैं।

2 thoughts on “JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करे मार्कशीट”

Leave a Comment