ICAI CA Exam 2025 Datasheet: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा तीनों स्तरों फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के लिए होगी। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ICAI CA Exam 2025 Datasheet
फाइनल कोर्स:
ग्रुप 1 के पेपर – 3, 6 और 8 सितंबर 2025
ग्रुप 2 के पेपर – 10, 12 और 14 सितंबर 2025
इंटरमीडिएट कोर्स:
ग्रुप 1 के पेपर – 4, 7 और 9 सितंबर 2025
ग्रुप 2 के पेपर – 11, 13 और 15 सितंबर 2025
फाउंडेशन कोर्स:
पेपर 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को होंगे
परीक्षा की अवधि
- फाउंडेशन कोर्स के पेपर 3 और 4 की परीक्षा 2 घंटे की होगी।
- फाइनल कोर्स के पेपर 6 की परीक्षा का समय 4 घंटे तय किया गया है।
- बाकी सभी पेपर 3 घंटे के होंगे।
- फाउंडेशन के पेपर 3 और 4 को छोड़कर सभी परीक्षाओं में परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का पढ़ाई का समय दिया जाएगा, जो 1:45 बजे से 2:00 बजे (IST) के बीच होगा।
ICAI CA परीक्षा डेटशीट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद “महत्वपूर्ण घोषणाएं” वाले सेक्शन में जाएं।
- वहां आपको “CA परीक्षा सितंबर 2025 की डेटशीट” का लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करें और अपनी परीक्षा की तारीखों का विवरण देखें।
- अपनी सुविधा के लिए डेटशीट डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट भी सुरक्षित रख लें।