Haryana CET Registration 2025: हरियाणा सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, देखे शेड्यूल

Haryana CET Registration 2025: हरियाणा में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET 2025 अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब 28 मई से 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर की जाएगी।

यह परीक्षा हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस बार 50,000 से अधिक पदों पर भर्तियां हो सकती हैं। उम्मीद है कि लगभग 31 लाख युवा पुरुष और महिलाएं इस परीक्षा में भाग लेंगे।

Haryana CET Registration 2025 कौन कर सकता है आवेदन?

  • ग्रुप C के लिए: उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है।
  • ग्रुप D के लिए: न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC), महिलाओं, विधवाओं और भूतपूर्व सैनिकों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितनी है?

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (पुरुष)₹500
SC / BC / EWS वर्ग₹250
ग्रुप C और D की मुख्य परीक्षाकोई शुल्क नहीं

Haryana CET 2025 परीक्षा कब होगी?

CET 2025 परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह जून या जुलाई 2025 में आयोजित होने की संभावना है। उम्मीदवारों को अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए। CET परीक्षा में प्राप्त स्कोर तीन साल तक मान्य रहेगा। इस दौरान यदि किसी पद पर वैकेंसी निकलती है तो सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न कैसा होगा?

  • परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में होगी।
  • कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
  • निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विषय होंगे:

  • सामान्य ज्ञान
  • हरियाणा से जुड़ी जानकारी
  • गणित
  • रीजनिंग
  • सामान्य विज्ञान
  • हिंदी, अंग्रेजी
  • कंप्यूटर ज्ञान

ग्रुप C मुख्य परीक्षा में:

  • 70% वेटेज – संबंधित विषय
  • 20% वेटेज – हरियाणा जीके
  • 10% वेटेज – कंप्यूटर ज्ञान
  • परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा।

Leave a Comment