Bihar BEd CET Result 2025: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने बिहार कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर बैचलर ऑफ एजुकेशन (CET B.Ed) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, वे आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल बिहार के दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 1,31,629 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 1,18,811 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की संख्या 1,15,261 रही, यानी सफलता दर 96.05%। रिजल्ट 10 जून की जगह 9 जून शाम को घोषित कर दिया गया।
गया के बिट्टू कुमार ने 120 में से 108 अंक प्राप्त कर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया। गया की स्वीटी कुमारी ने 108 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि भोजपुर की अदिति कुमारी सोनी ने 108 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल मिलाकर, टॉप 10 की लिस्ट में 10 उम्मीदवार शामिल थे, जिन्होंने 108 से 107 अंक प्राप्त किए। टॉप आठ उम्मीदवारों ने 108 अंक प्राप्त किए, जबकि नौवें और दसवें उम्मीदवारों ने 107 अंक प्राप्त किए।
Bihar BEd CET Result 2025 Topper List
रैंक | नाम | अंक | जिला |
---|---|---|---|
1 | बिट्टू कुमार | 108 | गया |
2 | स्वीटी कुमारी | 108 | गया |
3 | अदिति कुमारी सोनी | 108 | भोजपुर |
4 | ऋषु कुमार | 108 | पटना |
5 | पूजा कुमारी | 108 | कटिहार |
6 | विकाश कुमार | 108 | नालंदा |
7 | राजीव रंजन | 108 | शेखपुरा |
8 | गौरव कुमार | 108 | वैशाली |
9 | अजय कुमार | 107 | समस्तीपुर |
10 | राजेश कुमार | 107 | नालंदा |
महिला वर्ग में गया की स्वीटी कुमारी 108 अंकों के साथ टॉप पर हैं। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः भोजपुर की अदिति कुमारी सोनी और कटिहार की पूजा कुमारी हैं। महिला वर्ग की टॉप 10 में पटना, मुंगेर, सारण, सिवान, समस्तीपुर और वैशाली के भी छात्राएँ शामिल हैं। शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रम में बेगूसराय के संजय कुमार ने 120 में से 100 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे और तीसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर के अश्विनी कुमार (96 अंक) और सीतामढ़ी के कौस्तुभ झा (96 अंक) रहे।
सीईटी-बीएड परीक्षा राज्य के 11 शहरों में 215 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पास प्रतिशत के मामले में पटना सबसे आगे रहा, जहां 97.33% उम्मीदवार पास हुए। मधेपुरा में सबसे कम 93.48% उम्मीदवार पास हुए। भागलपुर, आरा, गया, छपरा, पूर्णिया, हाजीपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के उम्मीदवारों ने भी शानदार परिणाम हासिल किए।
Bihar BEd CET Result 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया
परीक्षा पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और कॉलेज चयन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 29 जून तक चलेगी। काउंसलिंग तीन चरणों में होगी और पात्र अभ्यर्थियों की पहली सूची 4 जुलाई को जारी की जाएगी। पिछले साल बिहार के 14 विश्वविद्यालयों के 341 कॉलेजों में कुल 37,300 सीटें पर हुआ था। इस बार सीटों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पिछले साल 2,08,818 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।