BHU MBBS Admission 2025: अगर आप 2025 में होने वाली NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अच्छी मेडिकल शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) देश के सर्वश्रेष्ठ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से एक है। एडमिशन NEET UG स्कोर के आधार पर होता है और ट्यूशन फीस बहुत ही किफायती है।
BHU MBBS Admission 2025: कितनी सीटें उपलब्ध हैं?
BHU MBBS प्रोग्राम के लिए 100 सीटें होती है। इनमें से कुछ सीटें अलग-अलग श्रेणियों (OBC, SC, ST) के लिए आरक्षित हैं, जबकि चार सीटें विदेशी नागरिकों के लिए आरक्षित हैं। यहां एडमिशन पाना आसान नहीं है, लेकिन सही जानकारी के साथ आप यह सपना पूरा कर सकते हैं।
NEET 2025 के आधार पर कैसे मिलेगा BHU में MBBS एडमिशन?
- सबसे पहले आपको NEET UG 2025 की परीक्षा देनी होगी।
- इसके लिए आपको 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ पास करनी होगी।
- सामान्य वर्ग के छात्रों को कम से कम 50% अंक, और आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) के छात्रों को 40% अंक अनिवार्य हैं।
- उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए (31 दिसंबर 2025 तक)।
- नीट का रिजल्ट आने के बाद mcc.nic.in पर जाकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है।
- काउंसलिंग के दौरान BHU को प्राथमिकता में चुनें। सीटें NEET स्कोर, श्रेणी और सीटों की उपलब्धता के आधार पर मिलती हैं।
BHU Cutoff 2025 (अपेक्षित): कितना कट ऑफ चाहिए?
हर साल BHU में एडमिशन के लिए NEET कटऑफ अलग होता है। पिछले कुछ सालों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 2025 में सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ इस प्रकार हो सकता है:
वर्ष | रैंक (GEN) | स्कोर |
---|---|---|
2020 | 858 | 665+ |
2021 | 900 | 660+ |
2022 | 866 | 660+ |
2023 | 1084 | 650+ |
2024 | 1098 | 650+ |
2025 (अनुमान) | 1112 | 650+ |
- OBC वर्ग के लिए अनुमानित रैंक: 1500–2000
- SC वर्ग: 20,000–25,000
- ST वर्ग: 50,000–60,000
BHU MBBS Fee Structure: कितनी लगती है फीस?
BHU में MBBS कोर्स की कुल अवधि 5.5 साल होती है (4.5 साल पढ़ाई + 1 साल इंटर्नशिप)। फीस का ब्योरा इस प्रकार है:
पहले साल का खर्च:
- ट्यूशन फीस: ₹6,000–₹10,000
- यूनिवर्सिटी शुल्क: ₹2,000–₹4,000
- हॉस्टल शुल्क: ₹2,000–₹5,000
- मेस खर्च: ₹15,000–₹25,000
- एकमुश्त फीस: ₹6,000–₹12,000
- कुल खर्च: ₹31,000–₹56,000
अगर आपका सपना सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करना है और आप काम फीस पर बेहतरीन शिक्षा चाहते हैं, तो बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए, आपको 2025 की NEET परीक्षा में अच्छा स्कोर करना होगा और MCC काउंसलिंग में करनी चाहिए।