RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी, शालादर्पण पर चेक करे मार्कशीट

RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड के 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। आठवीं कक्षा के परिणाम आज, सोमवार, 26 मई, 2025 को शाम 5:00 बजे घोषित कर दिया गया है। लाखों छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परिणाम राज शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पर जारी किया गया, जिसकी आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in है।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम शाला दर्पण पोर्टल और पीएसपी प्रणाली पर कंप्यूटर जनरेटेड मार्कशीट के रूप में जारी किया गया। छात्रों को केवल अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना परिणाम चेक करे।

रिजल्ट जारी करने का कार्यक्रम

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने परिणाम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिणाम आज ब्लॉक 5 हॉल, शिक्षा संकुल, जयपुर में घोषित किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन समारोह में भाग लिया और परिणाम घोषित किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव कृष्ण कुणाल और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के सभी जिलों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इस बार लगभग 12,064,618 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं ग्रेडिंग सिस्टम

  • A ग्रेड : 81 से 100 परसेंट मार्क्स
  • B ग्रेड : 61 से 80 परसेंट मार्क्स
  • C ग्रेड :41 से 60 परसेंट मार्क्स
  • D ग्रेड : 33 से 40 परसेंट मार्क्स
  • E ग्रेड : 00 से 32 परसेंट मार्क्स

Rajasthan Board 8th Result 2025 ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • “8वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, आप चाहें तो इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

राजस्थान राज्य बोर्ड कक्षा 8 परीक्षा 2025 राज्य भर में 20 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस बार भी 12 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में बैठे। अब जब हम परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के आंकड़े जानना छात्रों और अभिभावकों के लिए उपयोगी हो सकता है।

2024 में राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 17 मई को घोषित किया गया। उस समय करीब 13 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1305355 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल 12,33,702 स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे, यानी 94.50% का शानदार पासिंग प्रतिशत दर्ज हुआ था।

8वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के नियम

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 8वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं:हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक लाता है, तो उसे फेल माना जाएगा।फेल होने पर उसे अगली कक्षा में प्रमोशन नहीं दिया जाएगा।

21 thoughts on “RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी, शालादर्पण पर चेक करे मार्कशीट”

Leave a Comment