AIIMS दिल्ली में MBBS की कितनी सीटें हैं, जानिए किस रैंक और कितने नंबर पर मिलेगा एडमिशन

AIIMS Delhi MBBS Admission: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल देशभर से 22,09,318 छात्र परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए थे, जिनमें से 12,36,531 छात्र पास हुए। इस बार राजस्थान के महेश कुमार ने 720 में से 684 अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवध्या ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

एम्स दिल्ली से MBBS की पढ़ाई करना हर मेडिकल छात्र का सपना होता है। यह संस्थान भारत का प्रमुख मेडिकल कॉलेज है, जहां केवल उन्हीं छात्रों को प्रवेश दिया जाता है, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक NEET UG रैंक 50 या उससे अधिक प्राप्त की हो।

AIIMS दिल्ली में MBBS की कितनी सीटें हैं?

AIIMS दिल्ली में MBBS की कुल 132 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 7 सीटें विदेशी नागरिकों के लिए आरक्षित होती हैं। इस प्रकार, भारतीय छात्रों के लिए 125 सीटें उपलब्ध होती हैं, जो इस प्रकार विभाजित हैं:

  • General (UR): 55 सीटें
  • OBC: 32 सीटें
  • SC: 18 सीटें
  • ST: 9 सीटें
  • EWS (Economically Weaker Section): 11 सीटें

AIIMS दिल्ली में एडमिशन कैसे मिलता है?

AIIMS दिल्ली में MBBS में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवार को पहले NEET UG परीक्षा में हाई रैंक लाना होगा। इसके बाद सीट का आवंटन अखिल भारतीय काउंसलिंग (MCC द्वारा आयोजित) के माध्यम से किया जाता है। AIR 50 तक के छात्रों को AIIMS दिल्ली में सीटें मिलती हैं। यहां सिर्फ अच्छे अंक नहीं, बल्कि बेहतरीन रैंक ज़रूरी होती है।

NEET UG 2025 कटऑफ (श्रेणीवार)

इस साल की कटऑफ पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम रही है। नीचे सभी कैटेगरी के लिए कटऑफ स्कोर रेंज दी गई है:

श्रेणीकटऑफ स्कोर (2025)
UR / EWS686 – 144
OBC143 – 113
SC143 – 113
ST143 – 113
UR / EWS & PwBD143 – 127
OBC & PwBD126 – 113
SC & PwBD126 – 113
ST & PwBD126 – 113

Leave a Comment

     WhatsApp Icon