Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: राजस्थान में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने 1 जून 2025 को होने वाली प्री डीएलएड परीक्षा (BSTC) परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जारी कर दी है।
आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वह 8 जून 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी को केवल एक बार ही आपत्ति प्रस्तुत करने की अनुमति है।
आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का भी मौका दिया है।
11 जून 2025 तक 200 रुपए फीस देकर कुछ विवरणों में सुधार किया जा सकता है।
लेकिन नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और कोर्स टाइप (सामान्य/संस्कृत) में कोई बदलाव नहीं होगा।
इस साल परीक्षा में शामिल हुए इतने अभ्यर्थी
- कुल रजिस्ट्रेशन: 6,04,692
- परीक्षा में बैठे: 5,49,161 उम्मीदवार
- महिलाओं की भागीदारी: लगभग 70%
- पहली पारी उपस्थिति: 90.4%
- दूसरी पारी उपस्थिति: 91.3%
- सबसे ज्यादा उपस्थिति: झालावाड़ – 93.6%
- सबसे कम उपस्थिति: जालोर – 86%
Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 रिजल्ट कब आएगा?
प्री डीएलएड परीक्षा का परिणाम 18 जून 2025 (बुधवार) को आने की संभावना है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट predeledraj2025.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
BSTC काउंसलिंग 2025 की महत्वपूर्ण तारीखें
प्रक्रिया | तारीख |
---|---|
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन | 18 से 24 जून तक |
रजिस्ट्रेशन फीस | ₹3000 |
पहली अलॉटमेंट लिस्ट | 27 जून |
रिपोर्टिंग व फीस (₹13,555) | 27 जून से 3 जुलाई |
कक्षाएं शुरू होंगी | 3 जुलाई |
अपवर्ड मूवमेंट आवेदन | 4 और 5 जुलाई |
अपवर्ड मूवमेंट रिजल्ट | 7 जुलाई |
दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट | 13 जुलाई |
तीसरी अलॉटमेंट (यदि जरूरी हो) | 22 जुलाई |
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
इस बार भी यूनिवर्सिटी ने परीक्षा और काउंसलिंग प्रक्रिया को साफ-सुथरा और पारदर्शी रखा है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखें ताकि भविष्य की प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।